By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2025
अमेठी जिले में सड़क हादसे में पांच श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक कमरौली थाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर सिरियारी गांव के पास एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी), कार और ट्रैक्टर की टक्कर हो गयी।