वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ाएंगे 5 Feng Shui Tips, रिश्ते में खत्म होगी अनबन

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 27, 2026

घर को सुख-शांति बनाने के लिए हम सभी क्या-क्या नहीं करते हैं? फेंगशुई में घर की सजावट और उसमें रखी वस्तुओं को खास महत्व दिया जाता है। माना जाता है कि फेंगशुई के कुछ खास उपाय अपनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। वैसे इसका प्रभाव व्यक्ति के रिश्तों और वैवाहिक जीवन पर काफी असर देखने को मिलता है।

यदि आपके घर में भी अनबन बनीं रहती है या फिर पति-पत्नि के रिश्ते में कुछ ज्यादा ही लड़ाईयां बनी रहती है, पहले जैसी मिठास नहीं रही, तो आप फेंगशुई से संबंधित कुछ चीजों घर में रख सकते हैं। मान्यता के अनुसार, फेंगशुई टिप्स अपनाने से रिश्ते में प्रेम, विश्वास और आपसी तालमेल बढ़ाने में मदद मिलती है। आइए आपको बताते हैं फेंगशुई के 5 आसान टिप्स।

बेडरूम में शीशे से बचें

ध्यान रहे कि अपने बेडरूम में शीशे इस तरह से न लगाएं कि इसमें बिस्तर पर सोता हुआ व्यक्ति नजर आए। फेंगशुई के अनुसार, ऐसा होने पर रिश्ते में अविश्वास उत्पन्न होता है। यह आपके रिश्ते में नकारात्मक ऊर्जा और अस्थिरता का कारण बन सकता है। बेडरुम में सही जगह पर शीशा लगा होना चाहिए।

डॉल्फिन की पेंटिंग

अगर आप भी मैरिड लाइफ को खुशहाल बनाना चाहते हैं, तो डॉल्फिन की तस्वीर रखना काफी अच्छा माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक, बेडरुम की पूर्व दिशा में डांस करते हुए या खेलते हुए डॉल्फिन की पेटिंग रखने से रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है।

बेडरूम का सही स्थान

आपके बेडरूम के सही स्थान और अच्छी सजावट का वैवाहिक जीवन पर काफी अच्छा असर देखने को मिलता है। फेंगशुई के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा में बेडरुम का होना स्थिरता और प्रेम को बढ़ाता है। ध्यान रखें कि बेडरुम को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें, क्योंकि अव्यवस्था से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है, जिससे रिश्तों में काफी तनाव उत्पन्न होता है।

यिन-यांग का संतुलन

फेगशुई में यिन-यांग का संतुलन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। बेडरूम में जोड़े में चीजें रखें जैसे कि दो मोमबत्तियां, दो पक्षी, या दो दिल के आकार की सजावट। ऐसा करने से रिश्ते में संतुलन बना रहता है और रिश्ते में सामंजस्य लेकर आता है। इससे आपका प्रेम भी बना रहेगा।

बेडरुम में गुलाबी और लाल रंगों की चीजों का इस्तेमाल

अगर आप अपने बेडरुम में गुलाबी और लाल रंग प्रेम, विश्वास और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक, आप अपने बेडरुम में हल्का गुलाबी रंग या लाल रंग के तकिए, चादर और पर्दे रखें। यदि आप पूरे रुम में इन रंगों का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, तो आप छोटे-छोटे सामान जैसे कि कैंडल स्टैंड या तस्वीरों में इन रंगों का उपयोग कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके रिश्ते में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।

प्रमुख खबरें

बल्ले से निकला वैभव, क्रिकेट के आकाश में नया सूर्य

Top 10 Breaking News 27 November 2026 | Special Parliamentary Session | Uttar Pradesh Assembly Election 2027 | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

कच्चे तेल में उछाल और शेयर बाजार में मंदी से US Dollar के मुकाबले रुपया 60 पैसे फिसला

गवई साहब न्यायपालिका में नियुक्तियों का आधार जाति बन गई तो योग्यता और न्यायिक क्षमता जैसे मानकों का क्या होगा?