Navratri Vrat में बनाएं Sabudana Khichdi और Kuttu Puri, सेहत और स्वाद दोनों मिलेंगे

By अनन्या मिश्रा | Oct 15, 2026

नवरात्रि का पर्व आते ही हम सभी के घरों में एक अलग तरह की उमंग, ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलता है। इस दौरान माता रानी के 9 स्वरूपों में पूजा और व्रत किया जाता है। व्रत के दौरान हमारे शरीर को डिटॉक्स करने का भी मौका मिलता है। लेकिन इसके लिए सही और पौष्टिक आहार लेना जरूरी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि नवरात्रि के इन 9 दिनों में व्रत थाली में रोजाना क्या नया बनाया जाए, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा हो।

साबूदाना खिचड़ी बनाने की सामग्री

भीगा हुआ साबुदाना
उबला हुआ आलू
हरी मिर्च
भुनी हुई मूंगफली का पाउडर
जीरा
हरा धनिया
सेंधा नमक

ऐसे बनाएं

सबसे पहले कढ़ाई में घी गरम करें और इसमें हरी मिर्च और जीरा डालें। उबले हुए आलू और भीगा हुआ साबूदाना डाल दें। अब सेंधा नमक और मूंगफली का पाउडर मिलाकर करीब 5 मिनट तक स्लो फ्लेम पर पकाएं। अब ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें।

कुट्टू की पूरी की सामग्री

कुट्टू का आटा
उबला हुआ आलू
घी
सेंधा नमक
फलाहारी तेल या घी

ऐसे बनाएं

सबसे पहले कुट्टू के आटे में उबले आलू को मैश करके सेंधा नमक मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। अब थोड़ा सा पानी डालकर आटे को कड़ा गूंथ लें। अब इसकी छोटी-छोटी पूरियां बेलें और गरम तेल या घी में सुनहरा होने तक तलें।

व्रत वाले आलू की सामग्री

उबले हुए आलू
हरी मिर्च
कटा हुआ टमाटर
अदरक
सेंधा नमक
हरा धनिया

ऐसे बनाएं

सबसे पहले कढ़ाई में घी गरम करें और कढ़ाई में जीरा, कद्दूकस किया हुआ अदरक और हरी मिर्च डालें। अब सेंधा नमक डालकर मसालों को अच्छे से भूनें। इस इसमें उबले हुए कटे आलू डालकर मिलाएं। फिर थोड़ा पानी डालकर करीब 5 मिनट तक पकाएं। अब हरी धनिया से गार्निश कर गरमा-गरम सर्व करें।

सिंघाड़े के आटे का हलवा की सामग्री

सिंघाड़े का आटा
चीनी
देसी घी
पानी या दूध

ऐस बनाएं

सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में घी गरम करें और सिंघाड़े का आटा डालकर धीमी आंच पर इसको सुनहरा होने और खुशबू आने तक भूनें। फिर इसमें दूध या पानी डालकर चीनी डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं। जब हलवा कढ़ाई छोड़ने लगे तो समझ जाएं कि यह पक चुका है।

मखाना खीर सामग्री

मखाना
दूध
चीनी
इलायची पाउडर
बारीक कटे मेवे

ऐसे बनाएं मखाना खीर

मखाना खीर बनाने के लिए सबसे पहले घी में मखानों को हल्का कुरकुरा होने तक भूनें। अब मखाने को आधा पीस लें। फिर एक बर्तन में दूध को उबालें और भुने हुए मखाने और चीनी डालकर लगातार चलाते रहें। जब यह गाढ़ा हो जाए, तो इसमें इलायची पाउडर और मेवे डालकर गार्निश करें।

प्रमुख खबरें

Smriti Mandhana की अगुवाई में Zimbabwe से पहली द्विपक्षीय T20 सीरीज खेलेगा भारत

Parminder Singh Jhota की हत्या पर Punjab Bandh, Amritsar में भारी पुलिस बल तैनात

Pakistan Funding से भारत में अराजकता फैलाने की साजिश: अभिनेता Imran Khan पर Kirit Somaiya का गंभीर आरोप

सऊदी की वो भूल जो करा रही फजीहत, अंसारुल्लाह कैसे चढ़ बैठे, ट्रंप की धकधकी क्यों बढ़ी?