Kazakhstan International Challenge : अनमोल खरब समेत पांच भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2024

अस्ताना। युवा बैडमिंटन खिलाड़ी अनमोल खरब समेत पांच भारतीय खिलाड़ी कजाखस्तान इंटरनेशनल चैलेंज के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। अनमोल के अलावा देविका सिहाब, पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन अनुपमा उपाध्याय, सातवीं वरीयता प्राप्त तान्या हेमंत और ईशारानी बरूआ ने महिला एकल में अंतिम आठ में जगह बनाई। गत राष्ट्रीय चैम्पियन अनमोल ने यूएई की नूरानी रातु अजाहरा को दूसरे दौर में 21 . 11, 21 . 7 से हराया। अब उनका सामना जापान की सोरानो योशिकावा से होगा। 

इसे भी पढ़ें: हॉकी खिलाडी Salima Tete ने कहा, सालाना पुरस्कार के साथ नकद ईनाम से परिवार को मिली है सहायता

वहीं इस साल चार फाइनल में पहुंचकर दो अंतरराष्ट्रीय चैलेंज खिजाब जीतने वाली सिहाग ने अजरबैजान की केइशा फातिमा अजाहरा को 21 . 12, 21 . 12 से शिकस्त दी। अब उनका सामना हमवतन अनुपमा से होगा जिसने चेक गणराज्य की टेरेजा एस को हराया। सातवीं वरीयता प्राप्त तान्या ने इस्राइल की सेनिया पोलिकारपोवा को 21 . 11, 21 . 18 से मात दी। अब वह हमवतन ईशारानी से खेलेंगी जिसने न्यूजीलैंड की टिफानी हो को 21 . 10, 20 . 14 से हराया। मिश्रित युगल में रोहन कपूर और रूत्विजा गाडे, अभ्युदय चौधरी और वैष्णवी खाडकेकर, संजय श्रीवत्स और मनीषा के और अलीशा खान और झाकुओ सेयी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा