हिमाचल प्रदेश के चंबा में खाई में गिरा वाहन, एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

शिमला, 28 जुलाई हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार देर रात भरमौर-पठानकोट राज्य राजमार्ग पर लाहड़ के पास एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार अपने तीन माह के बीमार बच्चे के इलाज के लिए पठानकोट जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान बीमार बच्चे, उसके दादा वचन सिंह (60), उसके पिता रिपुन सिंह (30) व माता रिंपी देवी के रूप में हुई है।

शुरुआती सूचना से संकेत मिलता है कि चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण कार 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया, ‘‘शवों को खाई से निकालकर डलहौजी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।’’ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए।

दुर्गम इलाके और रात का समय होने के कारण बचावकर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस राहत और बचाव कार्य में स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस और बचाव दलों की मदद की।

प्रमुख खबरें

UCC पर SP नेता ST Hasan ने उठाए सवाल, कहा- अपनी धार्मिक परंपराओं का पालन करते रहेंगे

UP Teacher Vacancy: 15,012 पदों पर निकली भर्ती, Assistant Teacher और PGT के लिए OTR जरूरी, जानिए पूरी डिटेल

Pakistan के साथ Mecca Pact Sign कर Saudi Arabia ने बड़ी गलती की, India से संबंध मजबूत किये होते तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता!

Omar Abdullah और Mirwaiz Umar Farooq ने Modi की Foreign Policy की खुलकर तारीफ की, BRICS Summit को सफल बताया