Bad weather के चलते पोलैंड में विमान दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, आठ घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2023

वॉरसॉ। पोलैंड में सोमवार को खराब मौसम के चलते एक सेसना 208 विमान ‘स्काई डाइविंग’ केंद्र में बने हैंगर (विमानों के रखने का स्थान) में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग की प्रवक्ता मोनिका नोवाकोवस्का-ब्रिंडा ने बताया कि तूफानी मौसम के कारण विमान के पायलट और चार अन्य लोगों ने हैंगर में शरण ले रखी थी, लेकिन मध्य पोलैंड के क्रिसिनो में दोपहर के वक्त हुई दुर्घटना में इन सभी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में आठ लोग घायल हुए हैं।

प्रमुख खबरें

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी