By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2023
मेक्सिको सिटी। निकारागुआ में सप्ताहांत में मूल निवासियों के समूह पर संदिग्ध लोगों के हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। डेल रो फाउंडेशन के निदेशक अमारु रुईज ने बताया कि कुछ लोगों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले। रुईज ने बताया कि हमलावरों ने उत्तरी निकारागुआ के विलू में शनिवार को 16 मकानों में आग लगा दी।