तेज रफ्तार से भाग रही कार ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचला, 5 की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2018

हिसार। जिले में जिंदल स्टील प्लांट के निकट एक अंडरब्रिज पर एक कार से कुचले जाने से पांच मजदूरों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मरने वाले मजदूर बिहार के सहरसा और खगड़िया जिले के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना मंगलवार देर रात करीब दो बजे हुई। पुलिस ने बताया कि हांसी जा रही कार ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकराई और वहीं फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचल दिया।

उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज की मरम्मत का काम चल रहा था और मजदूर काम खत्म होने के बाद फुटपाथ पर ही सो गए थे। पुलिस ने कहा कि कार चालक ने कथित रूप से वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार ओवरब्रिज का रेलिंग तोड़ती हुई 50 फुट नीचे गिर गई। कार चालक को भी चोटें आयी हैं। घायलों को यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की