By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2023
मुंबई। महाराष्ट्र के परभणी जिले में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि उनके साथ गए एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर है और उसे जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।