By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2025
उत्तर प्रदेश में टूंडला रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे एक निर्माणाधीन सड़क ओवरब्रिज का कुछ हिस्सा ढह जाने से पांच मजदूर घायल हो गए। उत्तर मध्य रेलवे जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने कहा, ‘‘हमें रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि टूंडला रेलवे स्टेशन के पास लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 71 पर निर्माणाधीन सड़क ओवरब्रिज का कुछ हिस्सा ढह गया है।’’