Kia Seltos: इस SUV पर लोगों ने लुटाया खूब प्यार! 46 महीनों में बिकी पांच लाख यूनिट

By अंकित सिंह | Jun 05, 2023

किआ इंडिया ने एक शानदार उपलब्धि हासिल की है। किआ इंडिया ने घोषणा की है कि उसकी मध्यम आकार की एसयूवी सेल्टोस ने देश में 5 लाख बिक्री मील का पत्थर पार कर लिया है। इस उपलब्धि को हासिल करने में चार साल (46 महीने) से भी कम समय लगा। मूल रूप से इसे अगस्त 2019 में लॉन्च किया गया, किआ सेल्टोस आधा मिलियन यूनिट की बिक्री के साथ सबसे तेज एसयूवी बन गयई है। किआ इंडिया ने घरेलू बाजार में सेल्टोस की 364,115 से अधिक इकाइयाँ बेची हैं। कार निर्माता ने मध्य पूर्व, अफ्रीका, मध्य और दक्षिण अमेरिका, मैक्सिको और एशिया-प्रशांत सहित लगभग 100 बाजारों में वाहन की 135,885 से अधिक इकाइयाँ निर्यात की हैं।

इसे भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर ने खरीदी Lamborghini Urus S, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, जानें इसकी खासियत

इनसे रहा मुकाबला

'मेक इन इंडिया, फॉर द वर्ल्ड' पेशकश के रूप में किआ सेल्टोस को भारतीय बाजार में Hyundai Creta, Tata Harrier, MG Astor, Skoda Kushaq और Nissan Kicks से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा। ब्रांड का दावा है कि निर्यात और घरेलू बिक्री खपत सहित किआ की शुद्ध बिक्री में इसका 55 प्रतिशत योगदान है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किआ इंडिया जुलाई 2023 में Kia Seltos फेसलिफ्ट को पेश करने की तैयारी कर रही है। किआ इंडिया के एमडी और सीईओ ताए-जिन पार्क ने कहा कि सेल्टोस की सफलता असाधारण उत्सव है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए एक अविश्वसनीय रूप से भावनात्मक क्षण है क्योंकि हम सेल्टोस की अविश्वसनीय यात्रा देख रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: MG Gloster Blackstorm: भारत में लॉन्च हुई MG की यह दमदार कार, लुक और फीचर्स के आप भी हो जाएंगे दीवाने

गाड़ी में क्या है खास

किआ सेल्टोस मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्पों के साथ पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। वर्तमान में, यह Hyundai Creta के बाद भारत में नंबर 2 मिड-एसयूवी है। कंपनी ने भारत में 2023 की पहली तिमाही में SUV की 27k से अधिक इकाइयाँ बेचीं। इसकी कीमत 10.89 लाख रुपये से 19.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। मिड-साइज़ SUV में दो इंजन विकल्प हैं - 1.5-लीटर स्मार्टस्ट्रीम पेट्रोल और 1.5-लीटर CRDi VGT डीजल। पेट्रोल यूनिट अधिकतम 115PS की शक्ति और 144Nm का पीक टॉर्क विकसित करती है और इसे 6-स्पीड MT या IVT ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा जा सकता है। डीज़ल यूनिट अधिकतम 116PS की शक्ति और 250Nm का पीक टॉर्क देती है और इसे 6-स्पीड iMT या 6-स्पीड AT के साथ जोड़ा जा सकता है।

प्रमुख खबरें

सपा और Congress अयोध्या को बदनाम करने में जुटीं, योगी बोले- खत्म हो जाएगी सियासत

शतरंज: Anuj Shrivatri ने फिलीपींस में जीती चैंपियनशिप, बने भारत के 100वें Grandmaster

PM Modi का बस्तर में बड़ा बयान, दिवाली और आडवाणी के 100वें साल तक की देश-दुनिया की अहम खबरें

ISSF विश्व चैंपियनशिप: निशानेबाजों के खराब प्रदर्शन पर Thomas Farnik और दीपाली देशपांडे में तकरार