इस्लामाबाद उच्च न्यायालय की पांच सदस्यीय पीठ इमरान के खिलाफ अवमानना मामले की सुनवाई करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2022

इस्लामाबाद, 29 अगस्त। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय की पांच सदस्यीय पीठ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अदालत की अवमानना मामले की सुनवाई करेगी। मीडिया में रविवार को प्रकाशित खबरों के मुताबिक, यहां एक रैली में एक महिला न्यायाधीश के खिलाफ कथित विवादास्पद टिप्पणी करने को लेकर उनके खिलाफ यह अदालती कार्यवाही की जा रही है। डॉन अखबार के मुताबिक, इमरान खान के खिलाफ अवमानना मामले की सुनवाई इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अतहर मिनाल्ला की पीठ करेगी।

उल्लेखनीय है कि 20 अगस्त को इस्लामाबाद के एफ-9 पार्क में आयोजित रैली में इमरान खान ने इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक और उप महानिरीक्षक को धमकी दी थी और कहा था ‘‘हम आपको नहीं बख्शेंगे।’’ उन्होंने न्यायपालिका को भी उनकी पार्टी के खिलाफ कथित ‘पक्षपातपूर्ण’ बर्ताव के लिए चेतावनी दी थी और कहा था कि उसे इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे। खान ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी को भी धमकी दी थी, जिन्होंने खान के करीबी शहबाज गिल को इस्लामाबाद पुलिस के अनुरोध पर दो दिनों के लिए हिरासत में भेज दिया था। गिल को एक पखवाड़े पहले देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

यूक्रेन में जहाज पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने घटना की कड़ी निंदा की

Connaught Place Violence Case | अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, दिल्ली में सुरक्षा सख्त, अर्धसैनिक बल तैनात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उनके 84वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले शंभू बॉर्डर सील, हरियाणा पुलिस ने सीमेंट के ब्लॉक लगाकर रोके रास्ते