बिहार में मकान की छत ढहने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2025

बिहार के सारण जिले में एक मकान की छत ढह जाने से तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार रात करीब नौ बजकर 45 मिनट पर घटी।

घटना के वक्त ये सभी लोग अकिलपुर थाना क्षेत्र के मानस गांव स्थित अपने घर में सो रहे थे। सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘छत ढह जाने की घटना में तीन बच्चों समेत परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मलबे से शवों को निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि घर 30 साल से भी अधिक पुराना था और उसकी हालत काफी खराब हो गई थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा दिलाने के लिए घटना से जुड़े सभी दस्तावेज संबंधित जिला प्रशासन को भेज दिए हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Religious Tourist Places India: पहली बार जा रहे हैं Ayodhya Ram Mandir, दर्शन से पहले जान लें ये जरूरी बातें, आपका Trip होगा आसान

Rahul Gandhi पर BJP का बड़ा हमला, निशिकांत दुबे बोले- ऐसा महामूर्ख विपक्ष का नेता नहीं देखा

अब फेंके नहीं टूटा नारियल, बस अपनाएं ये Super Trick, हफ्तों तक रहेगा Fresh

MP Forest Department का बड़ा एक्शन, Court Cases की Monitoring के लिए बनाया गया Legal Cell