By रेनू तिवारी | Feb 12, 2020
दिल्ली के भीड़-भाड़ वाले इलाके भजनपुरा में एक दिल दहला देने वाला घटना सामने आयी है। भजनपुरा की गली नंबर 11 में सुबह एक घर से लगातार भयानक बदबू आ रही थी। गली के लोग लगातार आ रही बदबू से काफी परेशान हो गये। यह बदबू किसी कूड़े या मल की नहीं बल्कि लाश के सड़ने की बदबू थी। ये पता लगने के बाद गली के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दिल्ली पुलिस सुबह 11.30 बजे घटना स्थल पर पहुंची और घर का दरवाजा खोला, जिसके बाद सामने का मंजर काफी भयानक था। घर के अंदर क5 लाशे बिखरी पड़ी थी, जिनमें से तीन महिलाओं की थी और 2 पुरुषों की थी।
इसे भी पढ़ें: बिहार में कन्हैया कुमार के काफिले पर सातवीं बार हमला
पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली के भजनपुरा की गली नंबर 11 में एक घर में 5 शवों को बरामद किया गया है। लाशों की शुरूआती जांच में पता चला हैं ये इन लोगों की मौत एक हफ्ते पहले ही हो चुकी थी। इनकी लाशें घर के अंदर एक हफ्ते से पड़ी थी। लाशों के सड़ने के कारण उसकी बदबू घर के बाहर तक आने लगी।
इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में दोषी ब्रजेश ठाकुर को उम्रकैद की सजा
मौत की वजह के कारणों को पुलिस खोज रही हैं। शवों की पहचान शंभू, सुनीता और शिवम (17), सचिन (14) और कोमल (12) के रूप में हुई है। छ महीने पहले ही परिवार भजनपुरा में किराए के मकान में रहने आया था।