बिहार में पांच और मरीजों की मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 227433 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2020

पटना। बिहार में गत 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित पांच और मरीजों की जान चली गयी जिन्हें मिलाकर अबतक प्रदेश में 1,189 लोगों की मौत इस महामारी में हो चुकी है। वहीं, इस अवधि में कोविड-19 के 517 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही बिहार में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,27,433 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से पटना, अररिया, भोजपुर, कैमूर तथा वैशाली जिले में एक मरीज की मौत हो जाने के साथ प्रदेश में इस रोग से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 1,189 हो गयी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर