बिहार विधानसभा के अगले अध्यक्ष होंगे नीतीश सरकार में पथ निर्माण मंत्री रहे नंद किशोर यादव

Nand Kishore Yadav

सूत्रों के मुताबिक, सदन के अध्यक्ष का पद राजग गठबंधन के भीतर बनी आपसी सहमति के अनुसार भाजपा के खाते में गया है। सूत्रों ने बताया कि पटना साहिब से सातवीं बार विधायक चुने गए नंदकिशोर यादव को उनकी पार्टी के नेतृत्व ने इसकी सूचना दे दी है।

पटना। वरिष्ठ भाजपा विधायक नंदकिशोर यादव बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। सूत्रों ने बताया कि पटना साहिब से सातवीं बार विधायक चुने गए नंदकिशोर यादव को उनकी पार्टी के नेतृत्व ने इसकी सूचना दे दी है। उन्होंने बिहार में पूर्ववर्ती राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकारों में मंत्री के रूप में कार्य किया है। वह पिछली सरकार में पथ निर्माण विभाग के मंत्री थे। सूत्रों के मुताबिक, सदन के अध्यक्ष का पद राजग गठबंधन के भीतर बनी आपसी सहमति के अनुसार भाजपा के खाते में गया है। सत्तारूढ़ गठबंधन में 74 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) 43 विधायकों के साथ इस गठबंधन में दूसरे नंबर है। नंदकिशोर ने विपक्ष के नेता के रूप में भी कार्य किया था जब नीतीश कुमार राजग से बाहर चले गए थे। वह पूर्व में दो बार भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: अशोक गहलोत ने कपिल सिब्बल पर साधा निशाना, कहा- पार्टी के आंतरिक मुद्दे का जिक्र मीडिया में नहीं करना चाहिए

हाल ही में संपन्न चुनावों में नंदकिशोर ने कांग्रेस के प्रवीण सिंह को 18,000 से अधिक मतों से हराकर सातवीं बार पटना साहिब सीट से जीतने में सफल हुए हैं। नए मंत्रिमंडल में भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी बनाए गए हैं। निवर्तमान विधानसभा में जदयू के विजय कुमार चौधरी सदन के अध्यक्ष हैं। चौधरी ने नीतीश के मंत्रिमंडल में नए मंत्री के रूप में शपथ ली है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़