छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक इनामी समेत पांच नक्सली गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2025

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक इनामी समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उसूर थाना क्षेत्र में मारूड़बाका गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों --नारायण भण्डारी (45), धरमा काका (21), नीला काका (25), किस्टा ध्रुवा (30) और रामबाबू पूनेम (26) को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर मारूड़बाका गांव के जंगल से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से माओवादी पर्चे, बैटरी और अन्य सामान बरामद किये गये। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

प्रमुख खबरें

Ketan Agarwal Murder Case | शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी सिया गोयल, मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के पीछे सामने आया नया मकसद

Rajdhani Express में वेज बिरयानी में मिली मक्खी: IRCTC ने कैटरिंग फर्म पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने का नोटिस

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज