ओडिशा में कोरोना वायरस के पांच नए मामले आए सामने, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 108 हो गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2020

भुवनेश्वर। ओडिशा में कोरोना वायरस से पांच और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बताया कि सभी नए मामले बालासोर जिले में सामने आए हैं। संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे बालासोर जिले में कोरोना वायरस के कुल मामले 15 हो गए हैं। 

जिले में कई मरीजों का संपर्क पश्चिम बंगाल से है। नए मरीजों के नमूने 23 से 26 अप्रैल के बीच जिले में लागू किए गए पूर्ण बंद के दौरान लिए गए थे। राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामले 108 हैं। संक्रमण से 35 लोग ठीक हो गए हैं और एक शख्स की मौत हुई है। वहीं 72 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रमुख खबरें

Kriti Sanon ने महिलाओं के खिलाफ नफरत पर उठाई आवाज, बोलीं- मर्दों को सिखाएं...

कश्मीर पर आई बात तो भारत ने हिला डाले 57 मुस्लिम देश! PoK पर भी दे दिया अल्टीमेटम

Super El Nino से दुनियाभर में 4.51 लाख मौतों की आशंका, सह-लेखिका ने समझाई शोध की कार्यप्रणाली

Dev Anand Birth Anniversary: बॉलीवुड के पहले Fashion Icon थे देव आनंद, पेश किया था रोमांस का नया अंदाज