हिमाचल के चंबा में खाई में वाहन गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

शिमला, 28 जुलाई हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार देर रात भरमौर-पठानकोट राज्य राजमार्ग पर लाहड़ के पास एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार अपने एक साल के बीमार बच्चे के इलाज के लिए पठानकोट जा रहा था। उन्होंने बताया कि मृतकों में बच्चे के अलावा उसके माता-पिता और दादा-दादी शामिल हैं।

चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शवों को खाई से निकाला जा रहा है तथा मृतकों की पहचान करने और अन्य आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए।

दुर्गम इलाके और रात का समय होने के कारण बचावकर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस राहत और बचाव कार्य में स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस और बचाव दलों की मदद की।

प्रमुख खबरें

महाराष्ट्र: प्रेम संबंध पर शक में महिला की हत्या, शव कार में रखकर कोल्हापुर से ठाणे ले गया आरोपी

बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों पर एके-47 के कथित इस्तेमाल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना

मणिपुर में अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों के चार उग्रवादी गिरफ्तार, उगाही गतिविधियों में थे संलिप्त

Delhi Police का बड़ा खुलासा, 20 July Protest में शामिल थे 989 Criminals, उनमें से 101 पर चल रहा है Murder, 61 पर Rape Case