कैलिफोर्निया में एक घर में गोलीबारी में डिप्टी समेत पांच अधिकारियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

बेकर्सफील्ड (अमेरिका)। कैलिफोर्निया की सन जौक्विन वैली में एके-47 तथा बंदूक से लैस एक व्यक्ति ने कुछ लोगों को घर में बंधक बना लिया, जिन्हें बचाने पहुंचे डिप्टी समेत पांच अधिकारियों की गोलीबारी में मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि घर में मौजूद तीन लोग बंदूकधारी के दो बेटे और उनकी मां है। दो महिलाएं और दो बच्चियां पहले ही बंदूकधारी के चंगुल से बच निकली थीं। गोलीबारी की यह घटना वास्को में रविवार दोपहर हुई। घर की छत पर आग्नेयास्त्रों के साथ चढ़ने के बाद अधिकारियों ने संदिग्ध को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी हिंदू संस्था ने पाकिस्तान, तुर्की व रूस के संयुक्त रूप से ड्रेन उत्पादन का विरोध किया

केर्न काउंटी शेरिफ डोनी यंगब्लड ने मारे गए डिप्टी की पहचान फिलिप कैम्पस के रूप में की और उन्हें ‘‘संगठन का एक सितारा’’ बताया। कैम्पस (35) के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। यंगब्लड ने कहा कि उन्होंने 10 साल से अधिक सेवाएं दीं और उनका कार्यकाल काफी शानदार रहा। शेरिफ ने बताया कि हिंसा दोपहर एक बजे शुरू हुई और इस संबंध 911 पर फोन कर जानकारी दी गई। दो महिलाएं और दो बच्चियां पहले ही बंदूकधारी के चंगुल से बच निकली थीं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक ने मंत्री से बताया था जान का खतरा, पीएल पुनिया ने कहा- अब मामला समाप्त हो चुका हैहै

आरोपी के साथ इनका क्या रिश्ता था, यह अभी पता नहीं चल पाया है। 41 वर्षीय संदिग्ध का नाम नहीं बताया गया, लेकिन शेरिफ ने बताया कि उसके खिलाफ एक निरोधक आदेश दायर किया गया था, जिसके तहत तीन जून तक वह आग्नेयास्त्र नहीं रख सकता था। यह आदेश क्यों जारी किए गए इसकी कोई जानकारी नहीं है।

प्रमुख खबरें

JDU की कमान फिर Nitish Kumar के हाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कोई और दावेदार नहीं

ईरान वार पर वार किये जा रहा है मगर खाड़ी देश पलटवार की हिम्मत तक नहीं दिखा पा रहे

भारत से सटे इलाकों में ईसाई राज्य बनाने का अमेरिकी प्लान, RAW और KGB के धुरंधर ऑपरेशन ने कैसे CIA को दी मात

Khushwant Singh Death Anniversary: दिल्ली, लेखन और महिलाओं से था इश्क, जानिए Legend की अनसुनी बातें