लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, बस कार से टकराकर पलटी, पांच यात्रियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2020

कन्नौज (उप्र)। बिहार के मधुबनी से कामगारों को लेकर दिल्ली जा रही बस के रविवार सुबह कन्नौज के सौरिख के पास एक कार से टकरा कर पलट जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिहार के मधुबनी से एक स्लीपर बस श्रमिकों और कामगारों को लेकर दिल्ली जा रही थी। बस एक्सप्रेस वे से होकर गुजरते समय सौरिख के करीब लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर सामने खड़ी एक कार से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों ही गाड़ियां पलट कर एक्सप्रेस वे से नीचे जा गिरी।

इसे भी पढ़ें: दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में सहायक विकास अधिकारी सहित दो की मौत

उन्होंने बताया कि हादसे में जख्मी हुए लगभग 25 लोगों को एंबुलेंसों की मदद से निकटवर्ती सौरिख और इटावा में सैफई के अस्पतालों में भेजा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया