मणिपुर में मादक पदार्थ की तस्करी और जबरन वसूली में शामिल होने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2025

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के दो कार्यकर्ताओं समेत पांच लोगों को जबरन वसूली और मादक पदार्थ की तस्करी में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नवगठित चिन कुकी मिजो आर्मी (सीकेएमए) के तीन सदस्यों को चुराचांदपुर जिले में भारत-म्यांमा सीमा पर कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया, वे चुराचांदपुर के निवासी हैं और उन्होंने म्यांमा के फैसट से मादक पदार्थों की तस्करी में मदद की थी।

अधिकारी ने बताया कि सीकेएमए संगठन अन्य कुकी संगठनों की तुलना में अपेक्षाकृत नया है और इस समूह के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से तीन आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद और तीन रेडियो सेट बरामद किए गए।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) की एक महिला सदस्य को भी बिष्णुपुर जिले के क्वाकसिपाई से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि वह थौबल क्षेत्र में जबरन वसूली में संलिप्त रही है। पुलिस ने इंफाल पश्चिम जिले के सेकमई से प्रतिबंधित संगठन केसीपी (नोयोन) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि वह जबरन वसूली की गतिविधियों में संलिप्त था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।