कर्नाटक के तुमकुरु जिले में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, चार अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2024

कर्नाटक के तुमकुरु जिला स्थित मधुगिरी तालुका में रविवार को दो कारों की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों में से तीन लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं जो एक कार में यात्रा कर रहे थे, जबकि शेष दो व्यक्ति दूसरी कार में सवार थे। उसने बताया कि मृतकों में तीन पुरुष, आठ वर्षीय एक बच्चा और एक महिला शामिल हैं।

हादसे में घायल हुए एक बच्चे समेत चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में मधुगिरी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

UP STF ने Lucknow में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश Pratap Gosain

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम