Andhra Pradesh में दो कार की टक्कर होने से पांच लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2025

कुरनूल जिले के कोटेकल गांव में शनिवार को दो कार के बीच आमने-सामने की टक्कर होने से दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

येमिगनूर उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) एन. भार्गवी ने बताया कि दुर्घटना तड़के करीब साढ़े चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-167 पर हुई। भार्गवी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘येमिगनूर मंडल के कोटेकल गांव में तड़के दो कार की आमने-सामने की टक्कर होने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है और उसे कुरनूल सरकारी जनरल अस्पताल (जीजीएच) रेफर किया गया है। भार्गवी के अनुसार, हादसे में मारे गए सभी लोग कर्नाटक के रहने वाले थे। इस बीच, पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़