बिहार में कोरोना से पांच और मरीजों की हुई मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,33,840 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2020

पटना। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में पांच लोगों की मौत हो जाने के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़ कर 1,248 पर पहुंच गयी। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 2,33,840 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से भागलपुर में दो तथा मुंगेर, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिम चंपारण जिले में एक-एक मरीज की मौत हो गयी, जिसके बाद प्रदेश में इस रोग से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढकर 1248 हो गयी। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल