ओवैसी के घर पर तोड़फोड़ करने के आरोप में हिंदू सेना के पांच सदस्य गिरफ्तार : पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2021

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यहां अशोक रोड पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख एवं हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के आधिकारिक आवास पर तोड़फोड़ करने के आरोप में हिंदू सेना के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें: सपा और बसपा ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए कुछ नहीं किया :ओवैसी

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ संसद मार्ग थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 427 और 188 तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान रोकथाम अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में हिंदू सेना के सदस्यों के खिलाफ संसद मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वे ओवैसी के आवास पर उन्हें सबक सिखाने गए थे क्योंकि वह अपनी रैलियों में हिंदुओं के खिलाफ बोलते हैं। अपराह्न करीब चार बजे हिंदू सेना के सदस्यों ने ओवैसी के आवास में तोड़फोड़ की।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि वे हैदराबाद के सांसद के कथित हिंदू विरोधी बयानों से आहत हैं। गुप्ता ने कहा कि एआईएमआईएम प्रमुख लगातार हिंदू विरोधी बयान देकर सुर्खियों में रहते हैं और उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश में मामला दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हिंदू सेना ओवैसी से इस तरह के बयान न देने का अनुरोध करती है।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच