न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में पांच लोगों ने गंवाई जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2020

न्यूयॉर्क। अमेरिका में कोरोना वायरस से कभी सबसे अधिक प्रभावित रहे न्यूयॉर्क राज्य में शनिवार को इस घातक वायरस से महज पांच लोगों की मौत हुई। राज्य में 15 मार्च के बाद से एक दिन में मरने वाले लोगों की यह सबसे कम संख्या है। शनिवार से एक दिन पहले 13 लोगों की मौत हुई थी। अप्रैल में वैश्विक महामारी के चरम पर पहुंचने के दौरान, कोरोना वायरस से एक दिन में करीब 800 लोगों की मौत हो रही थी। गवर्नर एंड्रियू क्यूमो ने एनबीसी के “मीट द प्रेस’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा, “हम अब ठीक दूसरी तरफ हैं।”

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर