पुलिसकर्मी पर हमला करने के आरोप में एक ही परिवार के पांच लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2024

दिल्ली पुलिस ने सुल्तानपुरी इलाके में छापेमारी के दौरान एक पुलिस अधिकारी पर हमला करने और उसकी सरकारी पिस्तौल छीनने के आरोप में एक परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी राजेंद्र (50), उसके बेटे रितिक (24), सचिन (29), अभिषेक (26) और उसकी बेटी कोमल (22) मंगलवार को गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना दो सितंबर को हुई जब मादक पदार्थ निरोधक कार्यबल की एक टीम ने राजेंद्र की पत्नी अलका को हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया।

छापेमारी के दौरान अलका के परिवार के सदस्यों ने एक पुलिस अधिकारी पर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला किया और उसकी सरकारी पिस्तौल, मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया। हालांकि अधिकारी अपनी पिस्तौल वापस लेने में कामयाब रहे।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गयी है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना के बाद से फरार आरोपियों को दिल्ली के रघुबीर नगर स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Middle East Conflict | अमेरिका ने जारी किया डेथ वारंट, अपने नागरिकों से इन 15 देशों को तुरंत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया

Shankar Mahadevan Birthday: Engineering छोड़ Shankar Mahadevan बने Music के जादूगर, रचा Breathless का इतिहास

Explained | Mehbooba Mufti का क्या है Ali Khamenei से कनेक्शन? ईरान में हुई मौत का भारत में क्यों मनाया जा रहा है मामत?

Hemant Soren की PM Modi से गुहार- Gulf में फंसे Jharkhand के लोगों की हो सुरक्षित घर वापसी