बस्ती में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2021

बस्ती (उप्र)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अयोध्या राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले वाले पांचों लोग एक ही परिवार के है। इस हादसे में दो लोग घायल भी हो गए हैं, जिन्हे पुलिस ने अस्पताल भर्ती कराया है। हादसे की चपेट में आया परिवार लखनऊ से झारखंड कार से जा रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के उपचार के निर्देश दिये हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसा बृहस्पतिवार सुबह गोटवा के पास हुआ।

इसे भी पढ़ें: साजन भाटी हत्याकांड में आठ दोषी करार, मिली आजीवन कारावास की सज़ा

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों शवों को बाहर निकाला। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों का उचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता