शरद पवार के आवास में कोरोना वायरस ने दी दस्तक, तीन सुरक्षाकर्मी सहित पांच व्यक्ति संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2020

मुंबई। राकांपा प्रमुख शरद पवार के दक्षिण मुंबई आवास में तीन सुरक्षाकर्मी, एक रसोइया सहित पांच व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार सुबह संवाददाताओं से कहा पवार की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन उन्हें अगले कुछ दिनों तक राज्य के दौरो पर नहीं जाने आग्रह किया जाएगा। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (पीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पवार के यहां ‘सिल्वर ओक’ आवास में तीन सुरक्षा गार्ड, एक रसोइया और उसके बेटे के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।’’ 

इसे भी पढ़ें: UP में 15 जिलों के 788 गांव बाढ़ प्रभावित, सीएम ने राहत शिविरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के दिए निर्देश 

टोपे ने बताया कि पवार को जांच के लिए रविवार को यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया था और रिपोर्ट में उनके वायरस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई। टोपे ने कहा, ‘‘वह स्वस्थ और ठीक हैं...लेकिन उनसे अगले कुछ दिन तक राज्य के दौरे पर नहीं जाने का आग्रह किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि पवार के आवास में रसोइया और सुरक्षाकर्मियों के संपर्क में आये लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग