एएमसीए के शृंखलाबद्ध उत्पादन से पहले इसके पांच ‘प्रोटोटाइप’ विकसित किए जाएंगे: राजनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2025

भारत पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान - उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) के पांच प्रोटोटाइप विकसित करने की योजना बना रहा है और इसके बाद इसका शृंखलाबद्ध उत्पादन शुरू करेगा।

रक्षा मंत्री ने ‘सीआईआई बिजनेस समिट’ में अपने व्याख्यान में यह टिप्पणी की। रक्षा मंत्रालय ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी में स्टील्थ लड़ाकू विमान के डिजाइन और उत्पादन के लिए एक्जिक्यूशन मॉडल को मंजूरी दे दी है।

भारत अपनी हवाई शक्ति क्षमता को बढ़ाने के लिए उन्नत स्टील्थ विशेषताओं के साथ मध्यम वजन के लड़ाकू विमान को विकसित करने के लिए महत्वाकांक्षी एएमसीए परियोजना पर काम कर रहा है।

तेजस हल्के लड़ाकू विमान के साथ एएमसीए को भारतीय वायु सेना का मुख्य आधार बनाने की योजना है। सिंह ने कहा, मेक-इन-इंडिया हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का एक अनिवार्य घटक है और इसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रभावी कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि एएमसीए ‘एक्जिक्यूशन मॉडल’ के माध्यम से निजी क्षेत्र को पहली बार सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के साथ एक बड़ी रक्षा परियोजना में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत