Delhi में पांच स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद अफवाह निकली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2026

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की ईमेल के जरिये मिली धमकियां जांच के बाद अफवाह साबित हुईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, इन धमकियों के बारे में उन्हें सुबह करीब 8.30 बजे सूचना मिली जिसके बाद कई सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और परिसरों की व्यापक तलाशी ली गयी।

वहीं, दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय ने अभिभावकों को एक संदेश भेजकर घटना के बारे में सूचित कर दिया था। इसी के साथ पुलिस और दमकल विभाग को भी सूचना दी थी जिसके बाद सभी परिसर को खाली कराकर जांच की गई।

डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।’’ उन्होंने कहा कि धमकी अफवाह साबित हुई है। सरदार पटेल विद्यालय प्रशासन ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर का गहन निरीक्षण किया।

स्कूल ने संदेश में कहा, ‘‘परिसर अब पूरी तरह सुरक्षित है। छात्रों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी आवश्यक मानक प्रक्रियाओं का पालन किया गया। आज कक्षाएं सामान्य रूप से चलेंगी।’’

पुलिस सूत्रों ने बताया कि परिसरों की जांच के लिए स्थानीय पुलिस कर्मियों, बम निरोधक दस्तों और श्वान दस्तों को तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि कुछ स्कूलों में छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया गया।

पुलिस ने कहा कि धमकियों के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है। द्वारका कोर्ट परिसर को भी बुधवार को इसी तरह की बम की धमकी मिली थी जो बाद में अफवाह साबित हुई थी।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर