श्रीनगर में आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में सुरक्षा बल के पांच जवान घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2020

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों ने बुधवार को ग्रेनेड से हमला किया जिससे सुरक्षा बल के पांच जवान घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों पर रात नौ बजकर 25 मिनट पर नौहट्टा के मुख्य चौक पर पुराना शहर इलाके में ग्रेनेड फेंका।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल के पांच जवान घायल हो गए, जिनमें जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान भी शामिल है। उन्होंने बताया कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश