By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2022
इंफाल, मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार को एक स्कूल बस के पलट जाने से पांच विद्यार्थियों की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह हादसा मणिपुर की राजधानी इंफाल से करीब 55 किलोमीटर दूर पहाड़ी जिले के लोंगसाई इलाके के पास ओल्ड कछार रोड पर हुआ। थंबलनु हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी दो बसों में सवार होकर नोनी जिले के खौपुम के वार्षिक अध्ययन दौरे पर गए। पुलिस ने कहा कि जिस बस में छात्राएं सफर कर रही थीं वह चालक के नियंत्रण खो देने के बाद पलट गई।