जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुई मुठभेड़ में पांच आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2021

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकवादी मारे गए और सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के राजपुरा के हाजिन गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षा बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।

प्रमुख खबरें

140 KM दूर से दुश्मन को निशाना बनाएगा भारत का Khagantak 243 Glide Bomb, परीक्षण सफल होते ही China, Pakistan की बढ़ी टेंशन

Prabhasakshi NewsRoom: Modi Pezeshkian Meeting से बुरी तरह भड़का अमेरिका, Marco Rubio ने दे डाली सख्त चेतावनी

Health Tips: Heart Disease और Dementia का खतरा कम कर सकती है Shingles Vaccine, रिसर्च का दावा

Anna Hazare की सेहत में सुधार, Bombay Hospital में दो दिन और रहेंगे भर्ती