राष्ट्रपति कोविंद के तमिलनाडु दौरे के दौरान होगी पांच स्तरीय सुरक्षा, पुलिस कर्मियों को किया जाएगा तैनात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2021

चेन्नई।तमिलनाडु विधानसभा के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार को चेन्नई आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा के लिए कमांडों सहित पांच हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान उनकी पांच स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि फोर्ट सेंट जॉर्ज स्थित विधानसभा के सभागार, राज्य सचिवालय, राजभवन और हवाई अड्डे पर पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि चेन्नई के पुलिस आयुक्त शंकर जिवाल के नेतृत्व में राष्ट्रपति कोविंद की सुरक्षा में कमांडो इकाई सहित पांच हजार जवानों की तैनाती की गई है।

प्रमुख खबरें

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में Sourav Gurjar गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द

नेपाल के Mount Manaslu में हिमस्खलन से भारतीय मूल के जर्मन पर्वतारोही और शेरपा की मौत