चुनाव आयोग से मिलेंगे TMC के पांच सांसद, सीएम ममता के लिए उपचुनाव कराने की होगी मांग

By अंकित सिंह | Aug 26, 2021

तृणमूल कांग्रेस के पांच सांसद आज पश्चिम बंगाल में उपचुनाव कराने की मांग को लेकर आज चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे। टीएमसी का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में सांसद सौगत रॉय, सुखेंदु एस रे, जौहर सरकार, सजदा अहमद और महुआ मोइत्रा शामिल रहेंगे। सूत्रों का दावा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए उपचुनाव कराने की मांग कर सकते हैं। इससे पहले ममता बनर्जी ने दावा किया था कि राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग जल्द ही उप चुनाव की घोषणा करें। ममता बनर्जी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पश्चिम बंगाल में कोविड-19 की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। लोगों को वोट डालने और विधानसभा के लिए चुनने का अधिकार है। चुनाव आयोग को उपचुनावों की घोषणा करनी चाहिए क्योंकि हमें लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों में कटौती नहीं करनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Bangladesh और China के बीच नए Economic Corridor पर चर्चा, म्यांमार के रास्ते कनेक्टिविटी की तैयारी

दुष्कर्म पीड़िता पर जबरन मातृत्व थोपना गरिमा से जीने के अधिकार का हनन, Delhi High Court ने 30 हफ्ते का गर्भ गिराने की दी मंजूरी

Lyngdoh Committee नियमों के उल्लंघन का आरोप, Delhi High Court में DUSU Election को दी गई चुनौती

DK Shivakumar बोले जनता डरे तो Democracy तानाशाही बन जाती है