Nepal से आयातित पांच टन टमाटर रास्ते में, उप्र में कल 50 रुपये किलो के भाव पर बेचा जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2023

नयी दिल्ली। नेपाल से आयातित करीब पांच टन टमाटर अभी रास्ते (पारगमन) में है और उत्तर प्रदेश में इसकी बिक्री बृहस्पतिवार को 50 रुपये प्रति किलोग्राम के रियायती भाव पर की जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ मर्यादित (एनसीसीएफ) ने बुधवार को यह जानकारी दी। एनसीसीएफ ने नेपाल से 10 टन टमाटर के आयात का अनुबंध किया है। एनसीसीएफ आयात के साथ-साथ केंद्र सरकार की ओर से टमाटर की घरेलू खरीद भी कर रही है और उपभोक्ताओं को इसकी बिक्री रियायती दर पर कर रही है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के निर्देश के बाद एनसीसीएफ खुदरा स्तर पर ‘हस्तक्षेप’ कर रही है।

इसे भी पढ़ें: क्या TDP की NDA में होगी वापसी? Chandrababu Naidu बोले- सही समय आने पर इस बारे में बात करेंगे

नेपाल से टमाटर के आगे आयात के बारे में पूछे जाने पर जोसेफ चंद्रा ने कहा, ‘‘नेपाल से आयात क्रमबद्ध तरीके से किया जाएगा क्योंकि कुछ राज्यों की मंडियों में घरेलू आवक शुरू हो गई है।’’ उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में टमाटर की नई फसल की आवक थोक मंडियों में शुरू हो गई है और कीमतें भी कम हो रही हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, टमाटर की अखिल भारतीय औसत थोक कीमत 15 अगस्त को घटकर 88.22 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि एक महीने पहले यह 97.56 रुपये प्रति किलोग्राम थी। आंकड़ों से पता चलता है कि इसी तरह, टमाटर की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत एक महीने पहले के 118.7 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर अब 107.87 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है।

प्रमुख खबरें

Womens Hockey World Cup: India ने England को 0-0 पर रोका, शानदार Defence के दम पर अगले राउंड में पहुंची Team India

Raghuram Rajan का बड़ा बयान: AI के इस्तेमाल पर लगे Tax, कर्मचारियों के लिए Training देने वाली कंपनियों को मिले राहत

Cancer के इलाज में बड़ी जीत: Moderna का Personalized Vaccine सफल, Melanoma के मरीजों को मिली नई उम्मीद

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति