By Prabhasakshi News Desk | Feb 08, 2025
छतरपुर (मध्यप्रदेश) । मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक व्यक्ति ने पांच वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर हरपालपुर पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। पीड़िता के परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपी ने बच्ची को उस समय चॉकलेट का लालच दिया जब वह एक दावत में शामिल होने जा रही थी।