Dark Lips से हैं परेशान? ये 3 असरदार Home Remedies देंगे Natural Pink Lips

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 12, 2026

आजकल हर कोई अपनी त्वचा का ख्याल रखता है,लेकिन फिर भी कहीं न कहीं चूक हो जाती है। महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए न जाने क्या-क्या नहीं करती हैं। ऐसे में कुछ बाजार के महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स को खरीदती हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खों को ट्राई करती है। खासतौर पर खूबसूरत दिखना सिर्फ चेहरे को चमकना नहीं होता बल्कि आंखे, आइब्रो और होठों का भी ख्याल रखन चाहिए। अक्सर लोगों की शिकायत रहती हैं कि मेरे होंठ काले जल्दी हो जाते हैं, इसके पीछे केमिकल वाली लिपस्टिक इस्तेमाल भी हो सकते हैं। अब अपने काले लिप्स को चमकदार बनाने के लिए इस ब्यूटी हैक को जरुर ट्राई करें।

होंठों का कालापन दूर करने के लिए होंठो से डेड स्किन को रिमूव करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको स्क्रबिंग करना होगा। आप शहद और चीनी से होंठों को स्क्रब कर सकते हैं। इसके लिए आप आधे चम्मच शहद में थोड़ी चीनी मिलाएं और 2 मिनट तक होंठों तक मसाज करें। इसके बाद होंठों को साफ पानी से धो लें। इस उपाय से आपके लिप्स सॉफ्ट बनेंगे और डेड स्किन भी रिमूव हो जाएगी। ध्यान रखें कि होंठों पर ज्यादा तेज न रगड़ें।

गुलाब की पंखुड़ी और दूध 

गुलाब की पंखुड़ियां भी होंठों की खूबसूरती बनाने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए फ्रेश गुलाब की पंखुड़ियों को धोकर थोड़े से दूर में भिगोकर पीस लें। इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए होंठ पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से ड्राईनेस कम हो जाएगी और ये पिंक होने शुरु हो जाएंगे।

नारियल तेल से करें मसाज

नारियल का तेल होंठों को मॉइश्चर देने का कार्य करता है। जब आप सोने जाएं तो थोड़ा सा नारियल तेल लेकर होंठों पर लगाएं और करीब 2 मिनट तक मसाज करें। इससे होंठ फटने बंद हो जाते हैं और इनमें नमी बनी रहती है। नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर आपके होंठ गुलाबी नजर आते हैं। 

इन बातों का रखें विशेष ख्याल 

 - पहली बार इस नुस्खे को ट्राई कर रहे हैं, तो एक बार पैच टेस्ट जरुर करें।

 - होंठों को बार-बार चाटने से बचें।

 - नियमित रूप से करें इस्तेमाल।

 - यदि होंठों पर जलन या घाव हो, तो डॉक्टर से सलाह लें। 

प्रमुख खबरें

BJP का Guru Ravidas जयंती पर समरसता संकल्प महाअभियान, 7 महीने चलेगा देशव्यापी आयोजन

केरल: छात्र आत्महत्या मामले में कोर्ट ने डेंटल कॉलेज के प्रोफेसर को पांच दिन की अपराध शाखा की हिरासत में भेजा

भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित, सुरक्षा जांच के लिए डोडा पुल बंद

बिहार: छात्र आंदोलन के दौरान एके-47 का इस्तेमाल करने के आरोपी पुलिस कांस्टेबल निलंबित