Morning Bloating और Water Retention से हैं परेशान? ये देसी Detox Drink देगी तुरंत आराम

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 07, 2026

क्या आप भी वॉटर रिटेंशन से परेशान हैं, सुबह उठते ही अगर पेट, चेहरे या पूरे शरीर में सूजन-सी महसूस होती है और दिनभर गैस-ब्लोटिंग आपकी परेशानी की वजह बनती है, तो काफी हद तक ये इसे बात का संकेत है कि आपका डाइजेशन सही नहीं है और आपके शरीर में टॉक्सिन्स जमा रहता है। गलत लाइफस्टाइल और खान-पान की आदतें जैसे देर रात भोजन करना, पर्याप्त पानी न पीना, नींद पूरी न होना और लगातार तनाव लेना शरीर के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। इन कारणों से कई तरह की शारीरिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं लेकिन कुछ आसान और प्रभावी देसी उपाय अपनाकर इनसे राहत पाई जा सकती है। 

- अदरक और हल्दी में सूजन को कम करने के गुण पाए जाते हैं। सौंफ नेचुरल ड्यूरेटिक की तरह काम करती है और शरीर से अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने में मदद करता है।

 - दालचीनी में ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करती हैं। हल्दी में कर्क्युमिन नामक एंटी-ऑक्सीडेंट होता है और काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन की मदद से शरीर इसे अच्छे से अब्जॉर्ब कर पाता है। 

- यह ड्रिंक शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है और जमा वॉटर रिटेंशन की समस्या को कम करता है। सौंफ का सेवन शरीर को भीतर से ठंडक पहुंचाता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

- दालचीनी शरीर में हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखती है। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस भी कम होता है। हल्दी अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण जानी जाती है। अदरक भी पाचन को सुधारने, गैस और एसिडिटी को दूर करने में मदद करती है।

घर पर कैसे बनाएं ये देसी ड्रिंक?

सामग्री

- 1 इंच अदरक का टुकड़ा

- 1 टीस्पून सौंफ के बीज (कूटकर)

- 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी

- चौथाई टीस्पून हल्दी पाउडर या 1 इंच कच्ची हल्दी का टुकड़ा

- 1 चुटकी काली मिर्च

- 2 कप पानी

विधि 

- एक पैन में पानी डालें और इसे धीमी आंच पर उबलने दें।

 - इसके बाद अदरक, सौंफ और दालचीनी डालें। इसे कम से कम 6-7 मिनट उबालें।

 - इसमें अब हल्दी और काली मिर्च मिलाएं और 1-2 मिनट उबालें।

 - जब यह आधा रह जाए, तो इसे छानकर पिएं।

 - कुछ हफ्तों में अंदर दिख सकता है। 

प्रमुख खबरें

IPL 2026: CSK ने दिल्ली को मात देकर दर्ज की पहली जीत, संजू सैमसन ने खेली बेहतरीन पारी

US Iran Peace Talks: अमेरिका में रह रहे ईरानी मूल के लोगों पर कार्रवाई - ट्रंप प्रशासन ने ग्रीन कार्ड छीने

Hormuz जलडमरूमध्य में US Navy का एक्शन, Trump बोले- दुनिया के लिए हम कर रहे हैं रास्ता साफ

Land for Jobs Scam: लालू यादव ने Delhi High Court को दी चुनौती, अब Supreme Court में होगी सुनवाई