मोदी पर दबाव डालना...भारत का जिक्र कर अमेरिका को पुतिन ने क्या सुना दिया

By अभिनय आकाश | Jun 05, 2026

रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन का वो बड़ा बयान जहां उन्होंने साफ कर दिया कि भारत और रूस की दोस्ती इतनी गहरी है जो कभी नहीं टूट सकती और ना ही किसी के दबाव में आ सकती है। पुतिन ने सीधे-सीधे अमेरिका का नाम लेते हुए कह दिया कि अमेरिका कितने भी नजदीकी भारत के साथ बढ़ा ले भारत और रूस का संबंध हमेशा बेहतर रहेगा। इतना ही नहीं पुतिन ने यह भी साफ कह दिया कि अमेरिका चाहे कितनी भी कोशिश कर ले वो प्रधानमंत्री मोदी पर दबाव नहीं बना सकता। पुतिन का इशारा उन कोशिशों की तरफ था जहां अमेरिका और पश्चिमी देश भारत को रूस से तेल ना खरीदने पर दबाव बनाते हुए देखते हैं। पुतिन ने इसे बेकार कोशिश बताया है और कहा कि पीएम मोदी हमेशा भारत के नेशनल इंटरेस्ट को ऊपर रखते हैं। दरअसल सेंट पीटर्सबर्ग में दुनिया की प्रमुख समाचार एजेंसियों के साथ बातचीत के दौरान राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन का यह बड़ा बयान सामने आया है। जहां पर उन्होंने भारत की विदेश नीति की खुलकर तारीफ की है। 

इसे भी पढ़ें: इस बड़े कमरे में बैठ पुतिन ने लिया मोदी का नाम, अचानक सब हैरान!

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारत और रूस के बीच द्विपक्ष व्यापार 100 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। यह दिखाता है कि दोनों देश सिर्फ रक्षा ही नहीं बल्कि व्यापार और ऊर्जा के भी क्षेत्र में काफी तेजी से सहयोग बढ़ा रहे हैं। कुल मिलाकर राष्ट्रपति पुतिन का यह बयान एक साफ और स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि भारत और रूस की दोस्ती आज भी उतनी ही मजबूत है जितनी वह पहले थी। साथ ही में पुतिन ने यह भी संकेत दिया कि दुनिया की बदलती हुई राजनीति के बीच भारत अपनी स्वतंत्र विदेश नीति के साथ आगे बढ़ रहा है और रूस उसके इस रुख का सम्मान करता है। भारत पहले भी पूरी दुनिया को साफ कर चुका है कि भारत अपने फैसले भारत के हित में लेता है ना कि किसी देश के दबाव में और दोस्ती किससे करनी है, किससे नहीं करनी है, इसका फैसला भारत करता है।  

प्रमुख खबरें

UP MLC Election Results | उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी, BJP और SP के बीच साख की जंग

Cyclone Arnab: उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर तक भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

Bihar Legislative Council की 8 सीटों पर मतगणना जारी, NDA और जन सुराज के बीच कड़ा मुकाबला, अनंत सिंह निष्कासन से गरमाई सियासत

UP Legislative Council की 11 सीटों पर मतों की गिनती शुरू, 152 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला