मुख्यमंत्री योगी ने सपा के झंडे को बताया अराजकता का प्रतीक, बोले- 2017 से पहले किसान बदहाल था

By अनुराग गुप्ता | Dec 31, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को रायबरेली में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव देश के साथ कुठाराघात किया है। देश के अंदर आतंकवाद की जड़ और देश के अंदर भाषाई दंगा कराने की अगर कोई जड़ है तो वह कांग्रेस ही है। उन्होंने कहा कि रायबरेली की जिस धरती पर मां गंगा की पूजा होती है। ऋषि-मुनियों ने अपने तप और साधना से इस धरती को पवित्र किया। वहीं दूसरी तरफ यहां का जनसमर्थन लेकर कांग्रेस जब सत्ता में आती थी तो ये कहते थे कि राम और कृष्ण हुए ही नहीं। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी की रैली में दंगे की साजिश का समाजवादी प्लान डिकोड, पुलिस ने 5 सपा कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि 2017 के पहले नौकरी निकलती थी, समाजवादी पार्टी की सरकार में चाचा और भतीजे की गैंग वसूली पर निकल पड़ता था। महाभारत के सभी रिश्ते एक साथ वसूली पर निकल पड़ते थे। वसूली के साथ सभी भर्तियां विवादित होती थी। इसी बीच उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति से समाजवादी पार्टी का मतलब पूछोगे तो वह यही बोलेगा कि जिस गाड़ी में सपा का झंड़ा, समझो बैठा है कोई पेशेवर गुंड़ा। गाड़ी पर लगा सपा का झंडा ही अराजकता का प्रतीक है। कानपुर मेट्रो उद्घाटन के दौरान भी सपा कार्यकर्ताओं ने दंगा भढ़काने का काम किया। लेकिन पुलिस ने कानपुर ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि हमने विकास भी किया, लोककल्याण कार्यक्रम भी किए, जनता को सुरक्षा भी दी और आपकी आस्था का सम्मान भी किया। इसी बीच उन्होंने अयोध्या राम मंदिर का मुद्दा उठाया और पूछा कि क्या कांग्रेस, सपा और बहन जी यह कार्यक्रम कर पाती ?

प्रमुख खबरें

Monsoon Destinations in India: पार्टनर संग एक Perfect Weekend के लिए शानदार हैं ये 5 रोमांटिक डेस्टिनेशंस

India A टीम में मजबूरी में बड़ा बदलाव, चोटिल Yudhveer की जगह IPL स्टार Ashok Sharma शामिल

ऑपरेशन टाइगर अंतिम चरण में, Monsoon Session से पहले शिंदे को मिलेंगे 7 UBT MP!

Hyderabad में Donald Trump Avenue: US-India संबंधों में नई मिसाल, 23 जून को उद्घाटन