Jwala Devi Temple: हिमाचल के इस फेमस मंदिर में दिन-रात जलती रहती है ज्वाला, जानिए रोचक बातें

By अनन्या मिश्रा | Jan 25, 2025

भारत में मां दुर्गा को समर्पित ऐसे अनेकों मंदिर हैं, जहां पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। उन्हीं में से एक मंदिर ज्वाला देवी मंदिर भी है। इस मंदिर में दर्शन करने मात्र से सभी भक्तों की इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कालीधार पहाड़ी के बीच में स्थित ज्वाला देवी मंदिर हैं। यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। इस मंदिर में आज तक अग्नि की ज्वाला शांत नहीं हुई है।


धार्मिक मान्यता है कि कलियुग में ही इस मंदिर में जलने वाली ज्वाला शांत होगी। वहीं जो मां की कृपा व आशीर्वाद पाना चाहते हैं, उनको इस मंदिर में दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए। ज्वाला देवी मंदिर की महिमा अपने आप में बहुत विशाल है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस मंदिर के कुछ रोचक और महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Gyan Ganga: रामचरितमानस- जानिये भाग-3 में क्या क्या हुआ


जानिए कब हुआ मंदिर का निर्माण

कांगड़ा में फेमस ज्वालामुखी मंदिर ज्वलंत मुख वाली देवी ज्वाला को समर्पित है। इस मंदिर को अन्नपूर्णा, चंडी, हिंगलाज, देवी-महाकाली, विंध्यवासिनी, महालक्ष्मी, सरस्वती, अंबिका और अंजी देवी के नाम पर 9 स्थायी ज्वालाओं का घर माना जाता है।


इस मंदिर का निर्माण राजा भूमि चंद ने करवाया था। फिर साल 1835 में महाराजा रणजीत सिंह और राजा संसार चंद ने इस मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया था।


मंदिर की ज्वाला आज भी है एक रहस्य

कांगड़ा के इस फेमस ज्वाला देवी मंदिर में बिना तेल और बाती के 9 ज्वालाएं सदियों से जलती आ रही हैं। यह 9 ज्वालाएं मां दुर्गा के 9 स्वरूपों का प्रतीक मानी जाती हैं। हालांकि इस मंदिर में जलने वाली ज्वाला के पीछे की वजह जानने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन इस ज्वाला के जलने के पीछे के सच को आज तक कोई नहीं जान पाता है। लाख प्रयासों के बाद भी वैज्ञानिकों के हाथ कुछ भी नहीं लगा।


इस मंदिर के प्रति भक्तों का विश्वास अटूट है। कहा जाता है कि जो भी जातक इस दिव्य धाम में एक बार दर्शन कर लेता है, उसकी झोली खुशियों से भर जाती है। साथ ही जातक की सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

US-India Map Dispute | अमेरिका ने बदली कूटनीतिक चाल? यूएसटीआर ने हटाया भारत का पूर्ण मानचित्र, कूटनीतिक गलियारों में नक्शा विवाद और भारत का रुख

Food Poisoning: Kitchen की ये 5 गलतियां बन सकती हैं Food Poisoning का कारण, Health Risk से ऐसे बचें

Mahashivratri पर सपने में दिखे भगवान शिव, Swapna Shastra से जानें क्या बदलने वाली है आपकी लाइफ!

Kal Bhairav ​​Temple Special Puja: अब Digital हुआ बाबा कालभैरव का दरबार, घर बैठे करें Special Puja, Live देखें दिव्य आरती