बिहार में बाढ़ पर बोले नीतीश कुमार: अब तक 25 लोगों की मौत, 25.71 लाख लोग प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2019

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि राज्य में अचानक आई बाढ़ से 25 लोगों की मौत हुई है जबकि 16 जिलों में 25.71 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। कुमार ने विधानसभा में कहा कि मैंने राहत एवं बचाव अभियान तेज करने का निर्देश दिया है। कुल 125 मोटर नौकाएं इस काम में लगायी गयी हैं तथा एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की 26 कंपनियां तैनात की गयी हैं.. उससे हमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सवा लाख लोगों को बचाने में मदद मिली है।

उन्होंने कहा कि अब तक 199 राहत शिविर लगाये हैं जहां 1.16 लाख लोगों ने शरण ले रखी है। कुल 676 सामुदायिक रसोई घर बनाये गये हैं तथा यदि जरूरत महसूस हुई तो और ऐसे और रसोई घर बनाये जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिसार जैसी जलजनित बीमारियां फैलने से रोकने के लिए स्वच्छ पेयजल एवं दवाइयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने रविवार और सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया था।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!