जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदा का कहर! बिजली परियोजनाओं पर भारी पड़ी बाढ़, काम 5 माह धीमा

By Renu Tiwari | Oct 21, 2025

जम्मू और कश्मीर बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ अमिताव चटर्जी ने सोमवार को कहा कि कुछ महीने पहले भारी बारिश के कारण आई अचानक आई बाढ़ के कारण केंद्र शासित प्रदेश में जल विद्युत परियोजनाओं के पूरा होने में तीन से पांच महीने की देरी हुई है। उन्होंने कहा कि हालांकि अभी तक बैंक पर इसका कोई सीधा प्रभाव नहीं पड़ा है, लेकिन इन परियोजनाओं की लागत बढ़ने की संभावना है। पिछले कुछ महीनों में जम्मू और कश्मीर बादल फटने, अत्यधिक भारी बारिश और बड़े भूस्खलन जैसी कई प्राकृतिक आपदाओं से त्रस्त रहा है।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने दिग्गज अभिनेता असरानी के निधन पर जताया शोक, बताया 'बहुमुखी प्रतिभा का धनी'

इन परियोजनाओं में रतले (850 मेगावाट), पाकल दुल (1,000 मेगावाट), किरू (624 मेगावाट), क्वार (540 मेगावाट) और परनई (38 मेगावाट) शामिल हैं। यह पूछने पर कि क्या बैंक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से उधारी में कोई वृद्धि देखी है, चटर्जी ने कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य की अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर आ जाएगी।

प्रमुख खबरें

Zee Entertainment का बड़ा दांव, Jio-Sony को पीछे छोड़ हासिल किए FIFA के Broadcasting Rights

World No.1 Aryna Sabalenka ने दिखाया दम, Naomi Osaka को सीधे सेटों में हराकर French Open से किया बाहर

IPL 2026 Final में King Kohli का कमाल, फुटबॉल स्टार Harry Kane भी हुए फैन, बोले- आप बेहतरीन हैं

Kashmir से IPL 2026 तक का सफर, Ban के अंधेरे से निकलकर RCB के हीरो बने Rashikh Salam Dar