जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी... पिता को याद करके रिंकू सिंह ने किया भावुक पोस्ट

By Kusum | Mar 10, 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच में रिंकू सिंह के पिता का देहांत हो गया था। लेकिन रिंकू ने अपनी पर्सनल लाइफ को दरकिनार करते हुए नेशनल ड्यूटी को पहले रखा। रिंकू सिंह ने अपने पिता को जाने से पहले सभी खुशियां दी थीं। उन्होंने खुद को साबित करके दिखाया। उन्होंने अपने पिता का सपना पूरा किया। हाल ही में भारत ने टी20 खिताब भी जीत लिया। 

रिंकू सिंह ने अपने पिता को याद करते हुए लिखा कि, आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकाले। मुझे नहीं पता आगे की जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी... पर मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी। साथ ही उन्होंने लिखा कि, आपने सिखाया था कि फर्ज सबसे आगे है.. तो फील्ड पर बस आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था। अब आपका सपना पूरा हो गया है.. तो बस यही लगता है कि काश आप मेरे पास होते। हर छोटी बड़ी खुशी में आपकी कमी खलेगी। बहुत मिस करूंगा आपको पापा.. बहुत ज्यादा। 

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह ने भारत के लिए पहले 5 मैच खेले और अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6,1,11*,6* और 0 रन बनाए। 

उन्हें फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 के मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिला। 

प्रमुख खबरें

Summer में कमजोरी और Dehydration की छुट्टी, पिएं ये पारंपरिक Super Drink, नहीं लगेगी लू

जिस शाख पर बैठे हो..., Brij Bhushan Singh का cryptic post, Yogi Cabinet में बेटे को जगह नहीं मिलने से नाराज?

West Bengal में Suvendu Adhikari के CM बनने पर Sheikh Hasina ने दी बधाई, बोलीं- रिश्ते और मजबूत होंगे

CM Vijay की Super Team तैयार, Aathav Arjun समेत इन 9 दिग्गजों को मिली Cabinet में जगह