By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 27, 2026
आजकल ज्यादातर लोग रोजाना फूड डिलीवरी एप Swiggy-Zomato से खाना ऑर्डर करते हैं। गौरतलब है कि इन एप्स के जरिए हर काम आसान हो गया है, घर बैठे ही मिनटों में फूड डिलीवर हो जाता। चाहे घर को बोरिंग खाने से बचने के लिए तुरंत खाना ऑनलाइन ऑर्डर कर देते हैं। खासतौर पर इन एप्स की कुछ ही ज्यादा डिमांड रहती है। अब भारत के ऑनलाइन फूड डिलीवरी बिजनेस में जल्द ही एक नया मुकाबला देखने को मिलेगा।
Flipkart की इस एंट्री से मार्केट में कड़ी मजबूती बनाए अन्य एप जैसे कि Swiggy, Zomato और हाल ही में फूड डिलीवरी सेगमेंट में कदम रखने जा रहे हैं Rapido के सामने नई प्रतिस्पर्धा खड़ी हो सकती है।
फूड डिलीवरी के लिए अलग एप भी होगा
- इस बीच, Flipkart Group के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति के अनुसार कंपनी की फूड डिलीवरी सर्विस अगले कुछ सप्ताह में शुरु हो जाएगी। लेकिन अभी तक उन्होंने इस प्लेटफॉर्म के नाम का खुलासा नहीं किया।
- उन्होंने यह भी कहा है कि ग्राहक इस सुविधा का इस्तेमाल एक अलग मोबाइल एप के मध्यम कर पाएंगे। इसके साथ ही इसे Flipkart के मुख्य एप में भी इंटीग्रेट किया जाएगा, जिससे मौजूदा यूजर्स को अनुभव प्राप्त हो सके।
ONDC से जुड़ सकती है नई सर्विस
रिपोर्ट्स में पता चला है कि Flipkart अपनी फूड डिलीवरी सर्विस को ओपन नेटवर्क फॉर डिलीवरी सर्विस यानी ओनएनडीसी (ONDC) से भी जुड़ने की प्लान बना रही है। यदि ऐसा न होता, तो कंपनी को बड़ी संख्या में रेस्तरां और डिलीवरी पार्टनर्स तक पहुंच बनाने में आसानी होगी। इस बीच, ONDC इंटीग्रेशन को लेकर Flipkart ने अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की।
Flipkart Minutes की सफलता से मिला आत्मविश्वास
गौरतलब है कि फूड डिलीवरी में Flipkart की एंट्री ऐसे समय पर हुई है ,जब इसकी Flipkart Minutes क्विक कॉर्मस तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी के मुताबिक, दो साल से भी कम समय में उसने 130 शहरों में 1,000 से अधिक माइक्रो फुलफिलमेंट सेंटर का नेटवर्क तैयार कर चुकी है।
इतना ही नहीं, कंपनी ने दावा किया है कि टियर-2 और टियर-3 शहरों से मिलने वाली मांग से पिछले साल की तुलना में 42 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। आपको बताते चले कि , Flipkart Minutes के 40 प्रतिशत से अधिक ग्राहक Gen Z वर्ग से आते हैं, जो कि तेजी डिलीवरी सेवाओं को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।
फूड डिलीवरी सेक्टर में बढ़ रहा है मुकाबला
- कुछ महीनों में फूड डिलीवरी एप मार्केट में मुकाबला तगड़ा देखने को मिलेगा। क्योंकि हाल ही में Rapido ने Ownly नाम से अपनी फूड डिलीवरी सेवा की शुरुआत की है, जिसमें रेस्तरां से जीरो कमीशन लेने और ग्राहकों को ऑफलाइन स्टोर जैसी कीमतों पर खाना उपलब्ध कराएगा।
- हालिए में Swiggy ने बजट ग्राहकों को ध्यान में रखकर Toing नाम की नई सेवा लॉन्च की है। हालांकि, Flipkart ने अभी तक यह साफ नहीं किया कि वह Swiggy और Zomato को चुनौती देने के लिए किस बिजनेस मॉडल या ऑफर के साथ बाजार में लेकर आएगी। वहीं, इसकी एंट्री से फूड डिलीवरी इंडस्ट्री में कम्पटीशन बढ़ जाएगा।