यूपी में खुला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट सीएम योगी ने किया उद्घाटन, जानें किस जगह पर ओपन हुआ रेस्तरां

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 08, 2025

वैसे तो उत्तर प्रदेश अपने एतिहासिक स्थल और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। अब यह राज्य देश और दुनिया के सभी तमाम के ट्रेंड को फॉलो कर रहा है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में फ्लोटिंग रेस्तरां शुरु हो चुका है। जिसमें ग्राहक को पानी के ऊपर खाना परोसा जाता है। फूडी लोगों के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। अब टेस्टी खाने के साथ ही एकदम मस्त व्यू के साथ रेस्तरां मजे कर सकते हैं। वैसे तो भारत समेत विदेशों में भी फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट ओपन हुआ है जिसका उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया है। आइए आपको इस रेस्टोरेंट के बारे में बताते हैं।

आपको बता दें कि, यूपी में फ्लोटिंग रेस्तरां गोरखपुर के रामगढ़ ताल में खुला है। इसका उद्धाटन सीएम योदी आदित्यनाथ ने किया है, जिसका नाम फ्लोट है। अब यूपी के लोग पानी के लहरों के बीच में टेस्टी व्यंजन का लुत्फ उठा पाएंगे। यह रेस्तरां पानी के ऊपर बना हुआ है, इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में तीन मंजिल हैं और ऊपर-नीचे आने जाने के लिए लिफ्ट का प्रयोग किया जा सकता है। पहली मंजिल में फूड कोर्ट की व्यवस्था है, यहां पर लोग आराम से टेस्टी खाने का मजा ले सकते हैं। वहीं, दूसरी मंजिल पर म्यूजिकल टीम के साथ एक लग्जरी बार है, लोग यहां पर म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं।

किस प्रकार का खाना मिलता है

इस रेस्टोरेंट में वेजिटेरियन वालों के लिए खाने के खूब सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। बता दें कि, इसे रेस्तरा में सिर्फ वेजिटेरियन फूड ही परोसा जाता है। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में फास्ट फूड के साथ-साथ चाइनीज, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तमाम तरीके का फूड मिलता है।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects