बिहार में बाढ़: PM मोदी ने नीतीश कुमार से की बात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री से सोमवार को राज्य में बाढ़ के हालात पर चर्चा की और कहा कि केन्द्र सरकार हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। बिहार में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई है। 

मोदी ने ट्वीट किया,‘‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति पर बातचीत की। एजेंसियां प्रभावितों कि मदद के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिल कर काम कर रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि केन्द्र आगे भी हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।

प्रमुख खबरें

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा

भीम-मीम ने उड़ाई दो लड़कों की नींद! UP का थर्ड फ्रंट किसका बिगाड़ेगा खेल?